फिरोजाबाद। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर आम आदमी पार्टी फिरोजाबाद ने SN मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर लगाया।
जिलाध्यक्ष "शीलेन्द्र वर्मा" ने कहा - _"रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। भगत सिंह ने देश के लिए खून दिया, आज हम किसी अनजान की जिंदगी बचाने के लिए रक्त दे रहे हैं।"_
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनंदन दास गुप्ता जी ने किया। दोपहर 2 बजे तक 23 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, एड. अमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।
इंकलाब जिंदाबाद! 🇮🇳
#BhagatSingh #RaktDaan #AamAadmiParty #Firozabad #SanjaySingh #BloodDonation #SevaBhav
Firozabad, Firozabad | Sep 27, 2026