मंदसौर: तापमान में फिर आया उछाल आज तेज धूप और गर्मी वाला दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना।
मंदसौर आज जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून के आसपास मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञान के केंद्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इससे यह समय पर मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है।