मंदसौर: जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर 10 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम में केस दर्ज, एसपी ने दी जानकारी
मंदसौर जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 10 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। एसपी अनुराग सुजानिया ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर सक्रिय बदमाशों के प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश किए थे। सुनवाई के बाद जिला दंडाधिकारी ने इनके खिलाफ जिला बदर एवं थाना हाजिरी के आदेश पारित किए।