कुरसाकांटा: भारत की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, 120 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बिहार के अररिया जिले के रहने वाली 120 वर्षीय गुजरी देवी इस संसार को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गई। उनका अंतिम संस्कार संत कबीर के नियमों के अनुसार ही किया गया। संत कबीर के उपदेशों पर चलने वाली 120 वर्षीय वृद्ध महिला का जीवन साधना, सरलता और प्रेम का प्रतीक था। वे अपने अपार ज्ञान और शांति के लिए जानी जाती थीं, और उनका मार्गदर्शन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन