कासगंज: तहसील कासगंज में भाकियू हलधर गुट के बैनर तले किसान कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कासगंज तहसील में मंगलवार की दोपहर 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (हलधर गुट) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सदर SDM संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रशासन से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई है।