गुरुवार को नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा शिवपुर में आयोजित गणेश राम मीणा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक डॉ. सीताराम शर्मा ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा गणेश राम मीणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।