भादरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर पूर्व अभ्यास, नागरिकों से योग अपनाने का किया गया आह्वान
भादरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत 21 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह गांधी पार्क में पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। डॉ. पवन शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया गया।