कासगंज: नगला अंडौआ में घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और पानी की लाइन काटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला अंडौआ निवासी नीरज नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके जेठ और उनके बेटों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बिजली व पानी की लाइन काट दी। विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।