पत्रकार रोहित जायसवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पट्टी विधायक राम सिंह पटेल
#प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के पत्रकार रोहित जायसवाल के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने। पट्टी विधायक राम सिंह पटेल उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रोहित जायसवाल निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ पप्पू यादव, रमाशंकर यादव सुरेश जायसवाल राम चरित्र वर्मा सभासद जनार्दन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#pratapgarhup72 #pratapgarh #pratapgarhpatti
Patti, Pratapgarh | Nov 14, 2026