नौगांव: वीडियो कॉल पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नौगांव थाना क्षेत्र में वीडियो कॉल के जरिए अवैध कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक वीडियो कॉल पर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि युवक ने कट्टा दिखाकर सामने वाले को जान से मारने धमकी दी