मंझनपुर: कौशाम्बी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए समर्थ किसान पार्टी ने उठाई आवाज, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
कौशाम्बी जिले में किसानों को खाद की समस्या से निजात दिलाने के लिए समर्थ किसान पार्टी ने आवाज उठाई है। पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मंझनपुर स्थित जिला सहकारिता अधिकारी मोहसिन जमील को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर किसानों को सहकारी समितियों से पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की।