कासगंज: कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया
शोकसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत राजेन्द्र कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा राजेंद्र कश्यप का हमारे बीच से असमय चला जाना बहुत ही पीड़ादायक है। वह पार्टी के एक समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। जानकारी रविवार शाम 6 बजे मिली।