मसूदा: मसुदा में फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध वसूली का मामला, परम सेवा संस्था के ओम शर्मा पर FIR दर्ज
Masuda, Ajmer | Apr 3, 2026 मसूदा नगर पालिका क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन और अवैध वसूली के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने परम सेवा संस्था के ओम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि संस्था के कार्मिक अधिशासी अधिकारी (ईओ) के फर्जी हस्ताक्षर कर कस्बेवासियों को सूचनापत्र जारी कर रहे थे।