रायबरेली: सांसद सोनिया गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर BJP के राज्यसभा सांसद अमरपाल ने त्रिपुला चौराहा पर बोला हमला
त्रिपुला चौराहे पर रविवार को सलोन में होने वाले सामाजिक संगठन के कार्यक्रम में जाते समय BJP के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद सोनिया गांधी अपने आवास को बचाने की लिए लगी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने को लेकर लेकर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।