हज़ारीबाग: महिला आरक्षण पर भाजपा का हमला, 25 अप्रैल को करेगी ‘जनाक्रोश रैली’
हजारीबाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस-झामुमो पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘जनाक्रोश रैली’ की घोषणा की और कहा कि भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेगी। 25 से 30 अप्रैल तक राज्य के 595 मंडलों में पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन भी