पटेरा: पटेरा थाना पुलिस ने पुत्र को अपने ही घर से साढ़े 6 लाख के जेवर और नकदी चोरी करने के आरोप में पकड़ा
Patera, Damoh | Sep 23, 2026 पटेरा थाना पुलिस ने पटेरा नगर में 17 सितंबर की रात हुई चोरी का खुलासा कर लिया,पकड़ा गया चोर फरियादी और पीड़ित का बेटा ही निकला जिसने अपने ही घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने आरोपी लवकुश वर्मन के पास से घर से चोरी किये गए जेवर,नकदी करीब 6लाख 50 हजार का सामान बरामद किया,दरअसल फ़रियादी भागचन्द वर्मन के घर अज्ञात चोरों ने जेवर और नकदी चोरी किये थे।