अतरौली: अतरौली पुलिस ने चोरी के ₹57,500 व सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 चोरों को किया गिरफ्तार
अतरौली पुलिस ने चोरी के 57,500 रुपये व सोने-चांदी के जेवरात सहित 2 चोर किए गिरफ्तार थाना अतरौली पुलिस ने चोरी के मामले में तेजी दिखाते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दिनांक 5 जुलाई 2026 को अतरौली क्षेत्र के गांव गोवली में घर में चोरी की घटना हुई थी। अभियुक्तों ने गांव के नवेंद्र सिंह के कमरे की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ली थी