चकिया पिपरा: संग्रामपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 7 लीटर विदेशी शराब व एक चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 7 लीटर विदेशी शराब व एक चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गोलू कुमार बताया जाता है। जो अपनी चोरी की बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पकडा। जानकारी पुलिस के द्वारा रविवार को 5:48 बजे दी गई।