खगड़िया: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड-07 में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया, टीकारामपुर में विकास को मिली गति
नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 अंतर्गत टीकारामपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार शाम पांच बजे को किया। करीब 14 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क के शुरू होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने की।