रफीगंज: रफीगंज प्रखंड अंतर्गत चित्रसारी गांव के किसान के बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, पहले प्रयास में बने असिस्टेंट लोको पायलट
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत चित्रसारी गांव के किसान परिवार से आने वाले 23 वर्षीय शोभनाथ कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। शोभनाथ कुमार ने पहले ही प्रयास में रेलवे की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद पर चयनित होकर गांव और समाज का नाम रोशन किया है। बुधवार संध्या 7:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि होनहार लड़का है।