जयपुर: जयपुर में राजपूत नेता शिव सिंह व महिपाल सिंह के बीच फायरिंग व मारपीट का मामला,देर रात वीडियो जारी कर कहा कोई विवाद नहीं
Jaipur, Jaipur | Jul 14, 2024 जयपुर के चित्रकूट में शुक्रवार को हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच फायरिंग व मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया हैं। शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना ने देर रात वीडियो बनाकर कहा कि दोनों के बीच जो हुआ वह गलतफहमी और मनमुटाव के कारण हुआ।