सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचाया जाए। बैठक में नवाई प्रबंधन, राज्य पोषित योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और एकीकृत बागवानी विकास योजना की प्रगति पर चर्चा हुई।