गुन्नौर: गांव पाठकपुर में किसान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन चोरी कर लिया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी नेत्रपाल का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। नेत्रपाल और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने नेत्रपाल के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखी 60 हजार रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर वर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस जांच में जुटी।