मनिया: पोखर में मिले मां-बेटे के शव का हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी
Mania, Dholpur | May 12, 2026 मनियां थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास स्थित पोखर में मिले महिला और उसके मासूम बेटे के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 27 वर्षीय सुमन पत्नी जितेंद्र लोधा निवासी कुइयां गांव, बसेड़ी के रूप में हुई है।