झालरापाटन: आम आदमी पार्टी के पार्षद ट्रैक्टर से मतदान करने पहुंचे, किसान नेता होने का दिया संदेश, जबकि न वोटर किसान थे न पार्षद
झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सोमवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां नवनिर्वाचित पार्षद मतदान करने के लिए अलग-अलग साधनों से पहुंचे।आखिर में आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। आम आदमी पार्टी के पार्षद मंगल गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर को अपनी सवारी बनाकर उन्होंने किसान नेता होने का संदेश दिया है।