बांका: शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में संशोधन, भारी वाहनों का वैकल्पिक मार्गों से परिचालन
Banka, Banka | May 15, 2026 पुनसिया-इंगलिशमोड़ पथ स्थित चांदन नदी पर निर्मित पुल में तकनीकी त्रुटि परिलक्षित होने के कारण वर्तमान में बांका जिलान्तर्गत बड़े एवं भारी वाहनों का परिचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जा रहा है। इस कारण बांका शहरी क्षेत्र में वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वही शुक्रवार की शाम 4:00 बजे भी जाम की समस्या बनी रही।