पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने गोतस्करी के दौरान पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 2 साल से फरार वांछित आरोपी अख्तर हुसैन निवासी नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पहाड़ी में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे हरियाणा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। मामले में अनुसंधान जारी है। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।