बरेली: MJPRU का मेगा दांव! AI, विदेशी भाषाएं और नए प्रोफेशनल कोर्स से छात्रों का भविष्य होगा हाईटेक
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने सत्र 2026-27 से AI आधारित कोर्स, बीबीए ऑनर्स, साइबर लॉ, होटल मैनेजमेंट, विदेशी भाषाओं, लाइब्रेरी साइंस और कई रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को मंजूरी दे दी। योग, फिट इंडिया और भारतीय ज्ञान परंपरा को भी पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया, जिससे छात्रों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।