पूरनपुर: गांव रम्पुरा कोन में मासूम को पीटने के बाद घर में घुसकर ग्रामीण की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि ओमा देवी का 7 साल का पुत्र विवेक को गांव के ही अहिवरन ने डंडा मार दिया था। इसमें मासूम के आंख के पास चोट आई थी। मामले की शिकायत अहिवरन, राहुल, राजेश पुत्रगण आशाराम से की। नाराज आरोपी लाठी डंडा लेकर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर ग्रामीण की पिटाई लगा दी।