जगदलपुर: छात्र अधिकारों के हनन पर NSUI का हल्ला बोल, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव
छात्र संघ चुनाव की बहाली की प्रमुख मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 2 बजे NSUI ने प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में उग्र प्रदर्शन किया। NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी एवं प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का घेराव किया।