जगदलपुर: जिले में बच्चों के आधार पहचान पत्र बनाने का महा अभियान, कलेक्टर की पहल पर 20 नवंबर को होगा विशेष शिविर
जगदलपुर, 14 नवम्बर 2025/ बस्तर जिले में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 से 5 साल तक के बच्चों के लिए नए आधार पहचान पत्र बनाने का एक महाअभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार 14 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने अधिकारियों की बैठक में बच्चों के आधार पंजीयन के लिए