जगदलपुर: जिले में आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना पर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक
कलेक्टर हरिस एस द्वारा गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग,उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग,पशुधन विकास विभाग, हथकरघा विभाग,मत्स्य पालन विभाग, वन विभाग और लाइवलीहुड कालेज के अधिकारियों की बैठक लेकर भारत सरकार को बस्तर जिले में आजीविका प्रमोशन हेतु प्रस्ताव भेजने के संबंध में चर्चा किए।