जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कर 72वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ मर्यादित नई दिल्ली द्वारा 72 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के आयोजन हेतु प्राप्त कार्यक्रम अनुसार राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर जिला सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।