फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पर मठिया की रहने वाली महिला के परिवार वालों से दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पर मठिया की रहने वाली अनीता पत्नी अरविंद ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने मोबाइल में रिचार्ज करने जा रही थी तभी रास्ते में शीलू पुत्र ननूक गंदी गंदी गालियां देने लगे पीड़िता ने गलियों का विरोध किया तो इतनी देर में पीड़िता का देवर भॊजपाल पुत्र कुंज बिहारी आ गया और गलियों का विरोध करने लगा।