फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने की फायरिंग, एक युवक और युवती घायल, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले कृपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया। उसका लड़का अनूप और लड़की पारुल दूसरे घर पर पशु बांधने जा रहे थे तभी परिवार के ही मलखान और विपिन ने जान से मारने की नीयत से अनूप और पारुल पर फायरिंग कर दी जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल है पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।