आगरा: पुलिस आयुक्त के द्वारा शुरू की गई नई पहल एफआईआर की प्रति पहुंच रही पीड़ित के घर
पुलिस कमिश्नरेट आगरा के द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। जिसमें थानों पर पीड़ित अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं और उनकी शिकायत की एफआईआर की प्रति उनके घर जाकर पुलिस के द्वारा पहुंचाई जा रही है। पुलिस की इस नई पहल से पीड़ितों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद किया है।