आगरा: पथौली में महिला की जलाकर हत्या करने वाले अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत पथौली में बीते दिनों एक महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसकी जलाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को बीते कल गिरफ्तार किया था। और आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।