आगरा: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को आगरा न्यायालय ने 5 वर्ष के कारावास एवं ₹25000 के अर्थ दंड से किया दंडित
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत थाना न्यू आगरा पर एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत अभियोग के मामले में आगरा न्यायालय के द्वारा आरोपी को 5 वर्ष के कारावास एवं ₹25000 के अर्थ दंड से दंडित किया है। आगरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फल स्वरुप आगरा न्यायालय ने 5 वर्ष के कारावास एवं ₹25000 के अर्थदंड से दंडित किया है।