आगरा: एमजी रोड स्थित डीसीपी सिटी कार्यलय में व्यापारी ने लगाई न्याय की गुहार,अपहरण कर ज़बरदस्ती रजिस्ट्री कराने का लगाया आरोप
आगरा में एक व्यापारी ने अधिवक्ता और उसके साथियों पर अपहरण कर जबरन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने बताया कि घटना बीते 31 जनवरी की है। आरोपी अधिवक्ता सुनील शर्मा,नितिन वर्मा और उमेश जोशी ने उसका अपहरण कर लिया था। जबरन रजिस्ट्री कराकर मुझे धमकी देकर छोड़ दिया। वही आरोपी पक्ष ने सभी आरोप निराधार बताए हैं। पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुटी हैं।