आगरा: आगरा विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर छात्र संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
आगरा विश्वविद्यालय में गुरुवार को एनएसयूआई और सपा छात्र संगठनों ने भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्र आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर चढ़ गए और गेट को भी तोड़ दिया। कुलपति आशु रानी का पुतला भी फूंका गया। छात्र नेताओं की पुलिस से तीखी नोंक-झोंक भी हुई।