Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

*सड़ी-गली सब्जियों का खुलासा करने पर पत्रकार को फंसाने की कोशिश? बैतूल जिला अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश* *👆👆👆अपने शहर की ताजा तरीन खबरें साधना प्लस न्यूज चैनल पर* *बैतूल जिले की खबरों एवं विझापन संकलन हेतु जिला ब्यूरो नितिन अग्रवाल से सम्पर्क करें 7000181610* #Betul #BetulNews #JournalismUnderThreat #MadhyaPradesh #HealthDepartment #BetulDistrictHospital @CollectorBetul @ChouhanShivraj @MoHFW_INDIA #BetulHospitalScam #PressFreedom #MadhyaPradeshNews #BetulUpdate #HealthScam #BreakingNewsBetul #TruthPrevails #MediaFreedom #BetulNews #MPGovernment

Betul Nagar, Betul | Jul 14, 2026

MORE NEWS

➡️ शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

➡️ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं कानूनों की दी जानकारी

शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी श्री दिनेश सिंह मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, निरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर एवं साइबर टीम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे, प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय, टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे तथा शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने सृजन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी विस्तृत जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य एलएल लिल्हौरे ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की,  वहीं संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय ने साइबर सेफ्टी के प्रति  विद्यार्थियों को जागरूक किया।

टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे ने मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। निरीक्षक कविता नागवंशी ने महिला सुरक्षा तथा उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं जेजे एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना बैतूल बाजार का भ्रमण कराया गया तथा डायल-112 की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन कराया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित ➡️ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं कानूनों की दी जानकारी शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार में गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डीएसपी श्री दिनेश सिंह मर्सकोले, यातायात प्रभारी श्री गजेंद्र केन, निरीक्षक कविता नागवंशी, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर एवं साइबर टीम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य एल.एल. लिल्हौरे, प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय, टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे तथा शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने सृजन संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी विस्तृत जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य एलएल लिल्हौरे ने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, वहीं संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरके मालवीय ने साइबर सेफ्टी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। टीओटी प्रशिक्षित शिक्षक रमेश कुमार पिंजारे एवं दशरथ गावंडे ने मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारी विषय पर प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। निरीक्षक कविता नागवंशी ने महिला सुरक्षा तथा उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं जेजे एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से थाना बैतूल बाजार का भ्रमण कराया गया तथा डायल-112 की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पुरुषोत्तम देशमुख ने किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

➡️ प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत बैतूल विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में भारत भारती आवासीय विद्यालय बैतूल में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासी निकाय के सदस्य बुधपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने की।

मुख्य अतिथि बुधपाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए स्वैच्छिकता पर्व, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी अभियान, हरियाली यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जनपद पंचायत बैतूल से उपस्थित अधिकारियों सुश्री ईति चौकीकर पीसीओ एवं श्री उमेश मासोदकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं से ग्राम स्तर पर परिषद के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता तथा 24 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत बैतूल विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में भारत भारती आवासीय विद्यालय बैतूल में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासी निकाय के सदस्य बुधपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने की। मुख्य अतिथि बुधपाल ने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संभाग समन्वयक कौसलेश तिवारी ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों की जानकारी देते हुए स्वैच्छिकता पर्व, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी अभियान, हरियाली यात्रा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। जनपद पंचायत बैतूल से उपस्थित अधिकारियों सुश्री ईति चौकीकर पीसीओ एवं श्री उमेश मासोदकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन अधिकारी ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं से ग्राम स्तर पर परिषद के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता तथा 24 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के अंतर्गत ग्राम बटकी में किया पौधरोपण

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर की नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति, खुर्दा द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकी के एकीकृत शाला परिसर एवं उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भैंसदेही विधानसभा के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती ढिकारे, जिला विकास समिति के श्री संतोष चौहान, विकल सिंह बैस, सरपंच श्यामलाल इरपाचे, अशोक इवने, श्यामलाल मर्सकोले, मंसाराम चौहान, उमराव उइके, शिव प्रसाद कवड़े, शिवदयाल आजाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था की ओर से यूनुस एस. खान, अलकेश धुर्वे, लवकेश मोरसे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, अपितु आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं नवांकुर संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक ग्रामों में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी दायित्व निभाएं।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, वर्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक प्रभावी जनआंदोलन सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के अंतर्गत ग्राम बटकी में किया पौधरोपण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड भीमपुर की नवांकुर संस्था नव एकलव्य मानव सेवा समिति, खुर्दा द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बटकी के एकीकृत शाला परिसर एवं उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भैंसदेही विधानसभा के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती ढिकारे, जिला विकास समिति के श्री संतोष चौहान, विकल सिंह बैस, सरपंच श्यामलाल इरपाचे, अशोक इवने, श्यामलाल मर्सकोले, मंसाराम चौहान, उमराव उइके, शिव प्रसाद कवड़े, शिवदयाल आजाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था की ओर से यूनुस एस. खान, अलकेश धुर्वे, लवकेश मोरसे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, अपितु आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं नवांकुर संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक ग्रामों में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, वर्षा, जल संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक प्रभावी जनआंदोलन सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

➡️ बैतूल में श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा, युवाओं ने ली स्वच्छता की शपथ

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बैतूल द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को श्रमदान स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। स्वयंसेवकों ने झाड़ू, कचरा संग्रहण और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान सामूहिक रूप से सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की।

इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, संगोष्ठी, श्रमदान रैली, नारे लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर और मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही डॉ. महेश गुंजले, सुशील उदयपुरे, हुकुमचंद कालभोर, राधेलाल बनखेडे, धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित गावंडे, रोशनी आर्य, प्रतीक चौहान, अलकेश धौटे, शिवसागर सिहं सिसोदिया, सुदर्शन देशमुख, विशाल सीतोले, राहुल पाटणकर, जय श्री टेकपुरे, हेमंत सावरकर सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ बैतूल में श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा, युवाओं ने ली स्वच्छता की शपथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बैतूल द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ बुधवार को श्रमदान स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। स्वयंसेवकों ने झाड़ू, कचरा संग्रहण और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान सामूहिक रूप से सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की। इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, संगोष्ठी, श्रमदान रैली, नारे लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर और मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही डॉ. महेश गुंजले, सुशील उदयपुरे, हुकुमचंद कालभोर, राधेलाल बनखेडे, धनंजय सिंह ठाकुर, अंकित गावंडे, रोशनी आर्य, प्रतीक चौहान, अलकेश धौटे, शिवसागर सिहं सिसोदिया, सुदर्शन देशमुख, विशाल सीतोले, राहुल पाटणकर, जय श्री टेकपुरे, हेमंत सावरकर सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Betul, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026