धौलपुर: जेल फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग व्यक्ति की हुई मौत
जेल फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की मौत हो गई। दिव्यांग के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां मृतक की पहचान करने के बाद पुलिस की टीम ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।