बबेरू: बबेरू कस्बे में जलभराव की गंभीर समस्या, ग्रामीण परेशान, प्रशासन की चुप्पी से आम जन हो रहा है प्रभावित
Baberu, Banda | Aug 5, 2026 बबेरू कस्बे मे मुख्य सड़को हल्की सी बारिश में ही जलमग्न हो जाती हैं, जिससे आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 8 घंटे की बारिश के बाद, औगासी रोड से तहसील रोड का दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यह समस्या कितनी गंभीर है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे पैदल चलना मुश्किल दो पहिया वाहन चलाने वालों को भी दिक्कत होती है।