मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताश्री के बारहवीं श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुईं श्वेता शर्मा
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताश्री दिवंगत श्रीमती रूपी सोरेन के बारहवीं श्राद्ध कार्यक्रम में आज श्वेता शर्मा नेमरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
Giridih, Giridih | Oct 18, 2026