मोठ: झांसी के मोंठ क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत, परिवार में कोहराम
Moth, Jhansi | Apr 12, 2026 झांसी के मोंठ क्षेत्र में चिरगांव खुर्द के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से 28 वर्षीय संध्या रानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी मोंठ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।