बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत की तैयारी पूरी, एसीजेएम ने दी जानकारी
बखरी व्यवहार न्यायालय में 13 दिसंबर को प्रस्तावित लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गई है। एसीजेएम मनोज कुमार और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट विशाल कुमार सिन्हा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अदालत में सुलहनीय दीवानी और आपराधिक वादों का निपटारा किया जाएगा। ताकि लंबित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर समाधान किया जा सके।