बखरी: पीएचसी बखरी में पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए बीएलटीएफ की बैठक
प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक पीएचसी बखरी में आयोजित की गई। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता मिजिल्स रूबेला एवं पुरुष नसबंदी आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉक्टर नीरज कुमार सीडीपीओ अंजना कुमारी आदि मौजूद थे।