बखरी: बखरी पुलिस ने अभुआर से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
अभुआर से बखरी पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया के बखरी थाना कांड संख्या 135/2009 के वारंटी अभियुक्त जय जय राम सदा, रतीलाल सदा और सागर सदा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।