वाड्रफनगर: वन भूमि पर शिकंजा, 28 कब्जाधारियों को नोटिस, 10 एकड़ से अधिक अतिक्रमण हुआ उजागर
वाड्रफनगर शनिवार रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गिरवानी गांव में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में 10 एकड़ से अधिक वन भूमि पर कब्जे का मामला सामने आने के बाद विभाग ने 28 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित लोगों को तीन दिनों के भीतर अपने वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।