हाटपिपलिया में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टला!
वार्ड नंबर 11 स्थित इलेक्ट्रॉनिक और पाइप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में LCD, कॉपर केबल, पानी की टंकियां और पाइप समेत बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया।
नुकसान का प्रारंभिक अनुमान 1.5 से 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही हाटपिपलिया और करनावद से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम के अंदर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आग की चपेट में आ सकती थी। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। 🔥
#Hatpipliya
#DewasNews
#FireNews
#BreakingNews
#MPNews